ताजा खबर

6.82 लाख के मोटर पार्ट्स गबन कर बेचने वाले दो गिरफ्तार
18-Apr-2026 8:09 PM
6.82 लाख के मोटर पार्ट्स गबन कर बेचने वाले दो गिरफ्तार

अन्य की तलाश जारी 
 
रायपुर, 18 अप्रैल। रामा मोटो कॉर्प कंपनी से लाखों रूपए कीमत के मोटर पार्ट्स बिक्री कर गबन करने वाले  2 कर्मचारी गिरफ्तार किए गए हैं।
 
अंकुर जिंदल ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया था । वह रामा मोटोकांर्प प्रायवेट लि0मि0 कंपनी धनेली रोड रावांभाठा मेटल पार्क में मैनेजर के पद पर पिछले 04 वर्ष से कार्यरत है।। कंपनी में कार्यरत उत्कर्ष मंडल, हर्ष साहू, चेतन साहू, कुलदीपक साहू एवं लक्ष्मण साहू द्वारा  सितम्बर 25 से 12 अप्रैल 26 के मध्य कुल 6,82,309.79 रूपये कीमत के कंपनी के विभिन्न मोटर पार्टस बेच कर को गबन किया था। खमतराई पुलिस  आरोपियों की तलाश कर रही थी।।
इस दौरान उत्कर्ष मण्डल एवं कुलदीपक साहू को पकड़ पूछताछ करने पर दोनों ने गबन स्वीकार किया।।
 
दोनों को गिरफ्तार कर उनसे 5,000/- रूप‌ए जप्त  किया गया। 
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।  
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. उत्कर्ष मण्डल पिता अमीय मण्डल उम्र 24 वर्ष निवासी राजनगर थाना राजनगर जिला अनुपपूर म०प्र०। हाल पता- धनेली हर्षवर्धन वर्मा का घर किराए में  धरसींवा ।
 
02. कुलदीपक साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 30 वर्ष निवासी कुकरा आरंग थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर। हाल पता- खमतराई।

अन्य पोस्ट