ताजा खबर

नांदगांव 45, रायपुर 43 पार, कल भी ऐसी ही संभावना
18-Apr-2026 7:58 PM
नांदगांव 45, रायपुर 43 पार, कल भी ऐसी ही संभावना

रायपुर, 18 अप्रैल। अप्रैल के पहले ही पखवाड़े में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश के अधिकांश इलाके 40 डिग्री तापमान को छूकर पार भी हो ग‌ए हैं। आज राजनांदगांव पूरे प्रदेश में 45 डिग्री के साथ  सर्वाधिक गर्म रहा।रायपुर में भी तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया ।भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे ।मौसम विभाग ने पहले ही लू चलने का जारी किया  हुआ है। 

प्रदेश में कल 19 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने से प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनी रहेगी। हालांकि बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है।

वहीं एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मन्नार की खाड़ी तक पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, राॅयल सीमा और तमिलनाडु होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

 एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक बिहार, अप हिमालयीन पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना तथा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।


अन्य पोस्ट