ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 18 अप्रैल । फर्जी लोन दिलाने के नाम पर 27.50 लाख धोखाधड़ी करने वाला आदतन ठग गिरफ्तार किया गया है।
बीएसयूपी कालोनी मोवा निवासी कृष्णा राव ने कल रात पंडरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस के अनुसार होरीलाल पंकज एवं एक अन्य द्वारा लोन दिलाने के नाम पर नगद राशि एवं दस्तावेज लेकर प्रार्थी के नाम पर विभिन्न बैंकों से लगभग 27,50,000 रुपये का लोन निकालकर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने ठगी स्वीकार की। होरीलाल पंकज के विरुद्ध पूर्व से निम्न प्रकरण दर्ज हैं –
थाना कांकेर जिला कांकेर (छ.ग.) में धारा 420, 467, 468, 471, 34 भा.द.वि. l
थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा में अपराध धारा 420, 34 भा.द.वि.l
प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश तथा विवेचना जारी है l
गिरफ्तार आरोपी होरीलाल पंकज पिता ललितराम उम्र 36 वर्ष निवासी एल.आई.जी. 14/19 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-08 थाना विधानसभा रायपुर


