ताजा खबर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पांच अतिरिक्त न्यायाधीश बने स्थायी जज
18-Apr-2026 1:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 18 अप्रैल। राष्ट्रपति ने मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
स्थायी न्यायाधीश बनाए गए नामों में सचिन सिंह राजपूत, राधाकिशन अग्रवाल, संजय कुमार जायसवाल, बिभु दत्ता गुरु तथा अमितेन्द्र किशोर प्रसाद शामिल हैं। इन सभी न्यायाधीशों को अब औपचारिक रूप से हाईकोर्ट में स्थायी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं, जब अदालतों में लंबित मामलों की संख्या लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। न्यायालय में स्थायी न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने से न केवल न्यायिक कार्यप्रणाली को गति मिलने की संभावना है, बल्कि मामलों के त्वरित निपटारे में भी सहूलियत हो सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


