ताजा खबर

सक्ती पावर प्लांट हादसा : 19 की मौत, मुआवजे का ऐलान
15-Apr-2026 7:20 PM
सक्ती पावर प्लांट हादसा : 19 की मौत, मुआवजे का ऐलान

कंपनी मृतक के परिजनों को 35-35 लाख, एक सदस्य को नौकरी देगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सक्ती, 15 अप्रैल। सक्ती स्थित पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की है। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की गई है।

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यही नहीं,प्रधानमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा संबंधित कंपनी ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 35-35 लाख रुपये की सहायता राशि देने तथा एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया है। हादसे के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।


अन्य पोस्ट