ताजा खबर

वेदांता पावर प्लांट में विस्फोट, 9 मौत
14-Apr-2026 4:36 PM
वेदांता पावर प्लांट में विस्फोट, 9 मौत

30 से अधिक जख्मी, 8 गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सक्ती, 14 अप्रैल। सक्ती जिले में स्थित डभरा में संचालित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर को भीषण विस्फोट होने के कारण 9 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई  विस्फोट के कारण 30 से अधिक श्रमिक झुलस गए हैं जिसमें 8 से अधिक गंभीर बताये जा रहे है।

हादसा इतना बड़ा था कि मृतकों के शव दूर-दूर तक बिखरे पड़े हैं और घायलों की स्थिति देखते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर पहुंच गए हैं और स्थानीय पुलिस टीम की मौजूदगी में सभी घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में स्थित सिंघीतराई इलाके में स्थित वेदंाता पावर प्लांट में आज दोपहर करीब 2 बजे भीषण हादसा हो गया है। काम करते समय अचानक प्लांट में बायलर फटने से जोरदार धमाका हो गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अभी तक इस घटना में 9 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 30 से अधिक मजदूरों के घायल होने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के नाम सामने नही आ सके हैं।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

 

जांच के आदेश जारी

एक जानकारी के अनुसार इस हादसे को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और तत्काल जांच के आदेश भी जारी कर दिये गए हैं हादसे का कारण अभी तक पता नही चला है, चूंकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। साथ ही साथ बड़े हादसे के कारण पूरे प्लांट में घायलों के साथ-साथ विस्फोट के बाद सामान बिखरा पड़ा है।


अन्य पोस्ट