ताजा खबर

डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद पोप लियो बोले, 'मुझे कोई डर नहीं'
14-Apr-2026 8:40 AM
डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद पोप लियो बोले, 'मुझे कोई डर नहीं'

-रॉबर्ट ग्रीनॉल

पोप लियो ने कहा है कि उन्हें ट्रंप प्रशासन से "कोई डर नहीं है" और वह युद्ध के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाना जारी रखेंगे.

यह बयान उस समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संघर्ष पर पोप लियो के रुख़ को लेकर असामान्य और तीखी प्रतिक्रिया दी थी.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में पोप को " विदेश नीति के लिए ख़राब" बताया था. बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह "उनके बड़े प्रशंसक नहीं हैं."

ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय आई जब पोप 11 दिनों की अफ़्रीका यात्रा पर निकले हैं. पिछले साल पोप चुने जाने के बाद यह उनकी दूसरी बड़ी विदेश यात्रा है.

वहीं अल्जीरिया जाते समय पोप ने पत्रकारों से कहा कि वह ट्रंप के साथ बहस में नहीं पड़ना चाहते, लेकिन शांति को बढ़ावा देना जारी रखेंगे.

वह ईरान युद्ध के मुखर आलोचक रहे हैं. उन्होंने ट्रंप की ओर से ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की धमकी को "अस्वीकार्य" बताया और संघर्ष ख़त्म करने के लिए "रास्ता निकालने" की अपील की.

आम तौर पर किसी पोप की नेताओं के बयानों पर सीधी प्रतिक्रिया नहीं आती है.

अमेरिका में 7 करोड़ से ज़्यादा कैथोलिक हैं, जो कुल आबादी का लगभग 20 फ़ीसदी हैं. इनमें अमेरिका उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल हैं.


अन्य पोस्ट