ताजा खबर

थाने के सामने खड़े जब्त वाहन भी सुरक्षित नहीं, मेटाडोर चोर ले भागे
12-Apr-2026 7:30 PM
थाने के सामने खड़े जब्त वाहन भी सुरक्षित नहीं, मेटाडोर चोर ले भागे

रायपुर, 12 अप्रैल। अब थाने के सामने खड़े जब्त वाहन भी सुरक्षित नहीं है। पिछले दिनों खमतराई थाने से और आज ट्रैफिक थाना फाफाडीह के ठीक सामने खड़ी जब्त मेटाडोर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, मेटाडोर CG 12 BH 3683 को 7 अप्रैल को यातायात पुलिस ने प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश करने पर जब्त किया था। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 115/194 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को फाफाडीह ट्रैफिक थाना के सामने खड़ा किया गया था। वाहन चालक को दस्तावेजों के साथ 8 अप्रैल की सुबह 11 बजे उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। बताया जा रहा है कि वाहन को जब्त करने के बाद दो दिनों तक उसे थाना परिसर के सामने ही खड़ा रखा गया था। लेकिन 9 और 10 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर मेटाडोर लेकर फरार हो गए। जब अगले दिन पुलिसकर्मियों ने वाहन की जांच की तो वह गायब मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में वाहन की तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई गई। यातायात थाना फाफाडीह में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) केशरी कुमार साहू ने औपचारिक रूप से चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


अन्य पोस्ट