ताजा खबर

रायपुर 41‌ पर, प्रदेश भर में 3 डिग्री बढ़ा पारा
12-Apr-2026 7:29 PM
रायपुर 41‌ पर, प्रदेश भर में 3 डिग्री बढ़ा पारा

रायपुर, 12 अप्रैल। अप्रैल के पहले सप्ताहांत तक थोड़ी नरमी बरतने के बाद सूरज अब अपने तीव्रता पर आ गया है। रविवार को प्रदेश के प्रमुख शहर 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर ग‌ए हैं तो बहुतेरे इसके करीब हैं। सर्वाधिक 41 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग और जगदलपुर को छोड़कर से सभी मौसम केन्द्रों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री वृद्धि दर्ज की गई है।

 उत्तर पश्चिम से शुष्क और गर्म हवा आने के कारण प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।प्रदेश में कल  13 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने और 15 अप्रैल से  प्रदेश के मध्य भाग में  ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बनने की संभावना है।


अन्य पोस्ट