ताजा खबर

ऑनलाईन/पट्टी से सट्टा खिला रहे आधा दर्जन खाईवाल गिरफ्तार
10-Apr-2026 8:37 PM
ऑनलाईन/पट्टी  से सट्टा खिला रहे आधा दर्जन खाईवाल गिरफ्तार

9 लाख रुपए जब्त, एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है 
 
रायपुर, 10 अप्रैल। ऑनलाईन/पट्टी के माध्यम से सट्टा खिला रहे आधा दर्जन खाईवाल गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे  9 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।पहले दो को 
 गोंदवारा स्थित ओवरब्रिज के नीचे सट्टा पट्टी लिखते और उनकी सूचना पर शेष 4 पकड़े गए।
 
ऑनलाईन बैटिंग वेब-साईट में सट्टा खेलने आई.डी. की बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे। इनमें से एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है ‌।
 
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गोंदवारा स्थित ओवरब्रिज के पहुंच हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा ।   पूछताछ में अपने नाम पते बताए। उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स Cribet99.red.com  के मास्टर आई.डी. के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा (बैटिंग) संचालित करना पाया।  कुछ मोबाईल नंबरों से कॉलिंग कर सीधे क्रिकेट मैच के हार-जीत एवं सेशनवाईज दांव लगा रहा थे।  दोनों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मंजीत सिंह एवं रोहित मोटवानी से कॉलिंग नंबरों पर क्रिकेट मैच में हारजीत का दांव लगाकर हारने एवं जीतने वाले व्यक्तियों से कुछ प्रतिशत कमीशन के रूप में लेना बताया गया। इस पर आरोपियों की पतासाजी कर उनके ठिकानों पर दबिश दे मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा एवं आकाश सिन्हा को मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त रोहित हरीश सट्टा पट्टी  से भी सट्टा संचालित किया जा रहा था। 
 
सभी को गिरफ्तार कर उनसे नगदी  9,05,238/- रूपए, 8  मोबाईल फोन, सट्टा पट्टी, केलकुलेटर एवं पेन कुल  कीमत 13,00,000/- रूपए जप्त कर धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 दर्ज किया गया। 
 
इनमें से मंजीत सिंह  थाना गुढ़ियारी का हिस्ट्रीशीटर है ।इसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, जुआ एक्ट सहित अन्य मामलों के लगभग 2 दर्जन अपराध दर्ज हैं।*
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. राजा साहू पिता घसिया साहू 29  प्रेम नगर शिव मंदिर के पास थाना गुढ़ियारी ।
 
02. अभय साहू पिता दयाल साहू 22 गुलाब नगर थाना गुढ़ियारी । 
 
03. मंजीत सिंह  32 गोंदवारा रोड अनुग्रह काम्पलेक्स थाना खमतराई । 
 
04. रोहित मोटवानी पिता संजय मोटवानी 29 रामसागरपारा हनुमान मंदिर के पीछे थाना आजाद चौक । 
 
05. हरीश सकलेचा  41  रामसागरपारा थाना आजाद चौक ।
 
06. आकाश सिन्हा 36  परशुराम नगर प्रोफेसर कॉलोनी पुरानी बस्ती ।

अन्य पोस्ट