ताजा खबर
ओडिशा: ट्रक में यात्रा कर रहे मां-बेटे पर लोहे की छड़ गिरने से मौत
10-Apr-2026 8:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बालासोर, 10 अप्रैल। ओडिशा के बालासोर में सड़क हादसे में एक महिला और उसके छह साल के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों एक ट्रक के पिछले हिस्से में बैठे थे, जिसमें लोहे की छड़ें लदी थी। ट्रक चांदीखोल से बालासोर आ रहा था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक ही परिवार के सात सदस्य लोहे की छड़ों के बीच खाली जगह में बैठे थे। उन्होंने कहा कि चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर लोहे की छड़ें मां-बेटे पर गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में परिवार की एक अन्य महिला घायल हुई है।
मृतकों की पहचान बालासोर के श्यामसुंदर पुर गांव की निवासी सांबरी सोरेन (25) और उनके बेटे सौरभ सोरेन के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब यह परिवार पारादीप से लौट रहा था। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


