ताजा खबर

राजस्थान : एक घर के अंदर से मिले तीन शव
10-Apr-2026 6:16 PM
राजस्थान : एक घर के अंदर से मिले तीन शव

जयपुर, 10 अप्रैल राजस्थान के पाली जिले के एक पॉश इलाके में 59 वर्षीय महिला और उसके दो बेटों के शव उनके घर के अंदर मिले। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव बृहस्पतिवार शाम जोधपुर रोड स्थित अशापुरा टाउनशिप के एक मकान से बरामद किए गए। मकान दो दिनों से बंद था।

पुलिस के अनुसार, बड़ा बेटा नरपत लाल (34) पंखे से लटका हुआ मिला, जबकि उसकी मां शांति देवी (59) और छोटा भाई रघुवीर (26) फर्श पर पड़े मिले।

पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह ने बताया कि मौके से दो मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि दो शवों के पास जहर की बोतल भी मिली।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट से संकेत मिलता है कि बीमारी से उत्पन्न अवसाद के कारण परिवार ने यह कदम उठाया, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट