ताजा खबर

न‌ए सत्र से आत्मानंद स्कूलों होंगे बंद, कल निर्देश देंगे मंत्री यादव
08-Apr-2026 7:50 PM
न‌ए सत्र से आत्मानंद स्कूलों  होंगे बंद, कल निर्देश देंगे मंत्री यादव

कल 751 प्राचार्यों की बैठक 

रायपुर, 8 अप्रैल। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कल राज्यभर के लगभग 751 विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई है। न‌ए वित्त वर्ष के लिए बजट की मंजूरी के बाद यह पहली बैठक है। इसमें वे, न‌ए सत्र से कांग्रेस शासन काल में शुरू हुए स्वामी आत्मानंद स्कूलों को बंद करने के निर्देश देंगे।  यादव बजट सत्र में इन स्कूलों में न‌ए सत्र से प्रवेश न देने की घोषणा कर चुके थे। 

वे पहले औपचारिक रूप से  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों की  समीक्षा करेंगे और उसके बाद इसके निर्देश देंगे। इनकी जगह केंद्र प्रवर्तित पीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। 

बैठक दोपहर  दीनदयाल ऑडिटोरियम  में होगी ।
बैठक में आगामी शिक्षा सत्रं के बोर्ड परीक्षा परिणामों के लक्ष्य निर्धारण, नीट (NEET) एवं जी (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की भागीदारी और सफलता बढ़ाने की रणनीति, प्रवेश प्रक्रिया, अंग्रेजी भाषा दक्षता में सुधार के प्रयास, पीटीए बैठकों की समीक्षा, पालक-अधिकारियों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार सह-शैक्षणिक गतिविधियों की उपलब्धियां, विद्यालयों के आकर्षक शैक्षणिक वातावरण निर्माण, स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय के उपयोग, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार तथा नवाचार गतिविधियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के सभी संबंधित प्राचार्यों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें।


अन्य पोस्ट