ताजा खबर
रिटायर्ड इंजीनियर पर रेप केस बता दिल्ली से आनलाइन वसूले 80 हजार
08-Apr-2026 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
डिजिटल अरेस्ट का मामला
रायपुर, 8 अप्रैल। दिल्ली पुलिस के कथित अधिकारियों ने रेप केस का डर दिखाकर रिटायर्ड वृद्ध इंजीनियर को अपना शिकार बनाया। उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर 80 हजार रुपए की ठगी की। उनका बेटा दिल्ली में आईईएस अफसर है.
डीडी नगर पुलिस के अनुसार पीड़ित विद्युत विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर के मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आया। कालर ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। उसने पीड़ित को रेप केस में फंसे होने का डर दिखाया और मामला निपटाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की। शातिर ठग के झांसे में आकर पीड़ित ने बताए गए बैंक खाते में 80 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी।
कुछ समय बाद ठगी का अहसास होने पर रिटायर्ड इंजीनियर थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज और जांच शुरू कर दी है।मामले में सायबर सेल की भी मदद ली जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


