ताजा खबर

फर्जी डिग्री, नौकरी दिलाने 2.34 करोड़ वसूली गिरोह का मास्टर माइंड पकड़ाया
08-Apr-2026 7:16 PM
फर्जी डिग्री, नौकरी दिलाने 2.34 करोड़ वसूली गिरोह का मास्टर माइंड पकड़ाया

दिल्ली से गिरफ्तार, इसने 30 लोगों को ठगा था
 
रायपुर, 8 अप्रैल। पोस्ट आफिस के विभिन्न पदों में नौकरी लगाने एवं फर्जी विभिन्न मेडिकल संस्थानो का फर्जी एमबीबीएस एवम् बीएमएस की डिग्री देने वाले  अंर्तराज्यीय गिरोह के एक मास्टरमाइंड को दिल्ली पालम से गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह ने लोगों से 2.34 करोड़ रूपए वसूले थे। इसमामले में अब तक 6 लोग  गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
 
पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनके लिंक के आधार पर मुख्य आरोपी सुनील प्रताप निवासी नई दिल्ली  गिरफ्तार किया गया।
उससे 01  मोबाइल एंव फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
 सिविल लाईन पुलिस में धारा 318(4), 335, 336(2), 338(3), 340(1), 340(2), 3(5), 111 बी.एन.एस. के तहत पड़ताल कर रही है। यह
गिरोह विभिन्न राज्यों से 30 से अधिक लोगों का फर्जी डिग्री तैयार कर जारी कर चुका है l
 
बीते 17 फरवरी को इनका शिकार हुए संजय निराला ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि भुनेश्वर बंजारे, नरेश  मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी एवं उसके रिश्तेदारों को पोस्ट आफिस के विभिन्न पदों में नौकरी लगाने एवं फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देने का झांसा देकर कुल 2 करोड 34 लाख रू. लेकर किसी को नौकरी नही लगाकर धोखाधड़ी किया है। पुलिस ने इन सबको पकड़ कर जेल भेज दिया है। 
 
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों साक्षी सिंह से पूछताछ तथा लिंकेजेस के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में प्रकरण में संलिप्त आरोपिया साक्षी सिंह को दिल्ली में रहने के संबंध में इनपुट प्राप्त होने पर पुलिस टीम भेजकर आरोपिया साक्षी सिंह को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा सुनील प्रताप के साथ मिलकर डी. वाई पाटिल विद्यापीठ युनिवर्सिटी पुने का फर्जी एम.बी.बी.एस. एवं बी.ए.एम.एस. की डिग्री तैयार करना स्वीकार की। इस पर  आरोपी सुनील प्रताप को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसे का मुख्य मास्टर माइंड होना पाया गया जिससे आरोपी को  07/04/26 गिरफ्तार किया । उसने 
 
पूछताछ में पुलिस को बताया कि अभी तक विभिन्न राज्यों से करीब 30 लोगों का फर्जी एमबीबीएस की डिग्री बनाना पता चला है l
 
गिरफ्तार आरोपी 
सुनील प्रताप  40  पता आर जेड जी 352 पालम कालोनी द्वारका थाना पालम साउथ वेस्ट नई दिल्ली। 

अन्य पोस्ट