ताजा खबर
शराब घोेटाला, सौम्या, श्रीवास्तव और डड़सेना के विरुद्ध एसीबी का चालान
08-Apr-2026 2:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
1500 पेज में तीनों की भूमिका उजागर की गई
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 8 अप्रैल । 3200 करोड़ के आबकारी घोटाले मामले में सौम्या चौरसिया, तांत्रिक केके श्रीवास्तव एवं देवेन्द्र डड़सेना के विरुद्ध एसीबी कोर्ट में 1500 पेज काह चालन पेश किया। सौम्या और श्रीवास्तव पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी रहे हैं। जबकि डड़सेना, पीसीसी के वर्षों से फरार कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के करीबी। डड़सेना स्वयं भी लंबी फरारी काटने के बाद गिरफ्तार किया गया था।
इस चालान में एसीबी, शराब घोेटाले की रकम में सौम्या से लेकर पीसीसी की भूमिका को उजागर किया गया है।
सौम्या चौरसिया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रह चुकी हैं, पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार हुई थीं और करीब दो साल तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद उन्हें आबकारी घोटाले में फिर गिरफ्तार किया गया। इस पर चौरसिया ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे पहले खारिज कर दिया गया था।
इसके बाद सौम्या ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पुनः हाई कोर्ट जाने और वहां प्राथमिकता से सुनवाई कराने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां बार-बार नई एफआईआर दर्ज कर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तारी कर रही हैं और अब तक उन्हें छह बार हिरासत में लिया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप हाई कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करते हुए अंततः उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी। लेकिन सौम्या अभी जेल में ही है। इस चालान के पेश होने के बाद रिहाई की शर्त थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


