ताजा खबर
रायपुर, 7 अप्रैल। राज्य शासन ने नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार दुर्गा वती उसारे को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उसे सीएमएचओ आफिस अटैच किया गया है। आरोप है कि फर्जी कागजात के आधार पर नर्सिंग संस्थानों का रजिस्ट्रेशन करती थीं।
करीब डेढ़ साल पहले दुर्गा उसारे की नियुक्ति की गई थी। वे इसलिए भी चर्चा में थी कि सीनियर की उपेक्षा करते हुए उन्हें रजिस्ट्रार बनाया गया था, तब विरोध हुआ था। अब उन्हें निजी नर्सिंग कॉलेजों को लाभ पहुंचाने के आरोप में निलंबित किया गया है। आदेश की कॉपी में स्पष्ट उल्लेख है कि- नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण कर कमियों के अभाव में अनुचित लाभ पहुंचाते हुए मान्यता दी गई। कुछ नर्सिंग कॉलेजों के लिए निरीक्षण प्रतिवेदन में अन्य अफसरों के फर्जी हस्ताक्षर करना, विभागीय निर्देशों के अनुसार काम न करना, इस प्रकार का कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही की श्रेणी में आता है। सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है।
सरकार ने पिछले दिनों फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार को भी हटाया था।


