ताजा खबर

गोकुल नगर हाफ मर्डर के हमलावर गिरफ्तार
01-Apr-2026 5:08 PM
गोकुल नगर हाफ मर्डर के हमलावर गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 1 अप्रैल । मंगलवार को पुराने विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


गोकुल नगर टिकरापारा निवासी  मोह. अनीफ ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार  कासिम खान व उसके साथियों ने पुराने विवाद को लेकर आयुष हॉस्पिटल संतोषी नगर पास उसके पुत्र आवेश खान को चाकू से मारा।  उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस रिपोर्ट पर  टिकरापारा पुलिस  ने  धारा 109, 3(5) दर्ज कर तलाश शुरू की।।
उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों में दबिश दे  कासिम खान उर्फ अम्मू, ऋषभ कुमार सेनापति एवं शेख मोईन खान को गिरफ्तार किया। उनसे हमले में प्रयुक्त 01 चाकू जप्त कर लिया है। 
  
गिरफ्तार आरोपी
01. कासिम खान उर्फ अम्मू  18  निवासी इमाम नगर पानी टंकी के पास मठपुरैना । 
02. ऋषभ कुमार सेनापति  21 निवासी बोरियाखुर्द अक्षत विहार गली नंबर 01 हनुमान मंदिर के पास  टिकरापारा । 
03. शेख मोईन खान  20 निवासी बिलाल नगर बोरिया  टिकरापारा ।


अन्य पोस्ट