ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल । महापौर मीनल चौबे ने अपने अमले को कड़े निर्देश दिए हैं कि गर्मी में आमजनों की पेयजल की समस्या उन तक नहीं आनी चाहिए।नगर निगम जलबोर्ड एवं जलविभाग अधिकारियों की बैठक ली
मीनल ने जल विभाग के सभी आवश्यक कार्यों की प्रगति की दैनिक मॉनिटरिंग कडाई से हो ताकि जल संकट का त्वरित समाधान किया जा सके।
उन्होंने चंगोरामाठा खम्हारडीह टंकी से संबंधित कार्यों एवं अन्य कार्यों को त्वरित करवाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
मीनल ने निगम मुख्यालय स्तर पर एक एमआईसी सदस्य के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम तत्काल गठित करने कहा। जो प्रतिदिन की जल समस्याओं की जानकारी लेकर उसका त्वरित निदान स्थल निरीक्षण संबंधित जोन अधिकारियों के साथ करके तकनीकी सुझाव मार्गदर्शन देकर कर सके। ताकि नागरिको को पेयजल के लिए इधर उधर ना भटकना पडे।
बैठक में जलविभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू मुख्यअभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जुनियर, उपअभियंता सर्वश्री रमेश पटेल, शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू उपस्थित रहे।


