ताजा खबर

अगले तीन माह उष्ण लहर वाले दिन सामान्य से अधिक रहने की संभावना
31-Mar-2026 7:58 PM
अगले तीन माह उष्ण लहर वाले दिन सामान्य से अधिक रहने की संभावना

अप्रैल से जून का पूर्वानुमान जारी 

रायपुर, 31 मार्च। मौसम विभाग ने  ग्रीष्म काल के अगले तीन माह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।

कल से शुरू हो रहे अप्रैल से जून के दौरान, देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, सिवाय पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों, साथ ही मध्य भारत के पूर्वी हिस्सों और आस-पास के प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर जहाँ अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

इसदौरान, देश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, सिवाय महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर जहाँ न्यूनतम सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

अप्रैल में देश के कई हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की सबसे ज़्यादा संभावना है। हालांकि, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई भागों, और उत्तरपश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्विप के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

भारत के अधिकतर हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। सिवाय दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ इक्का-दुक्का इलाकों को छोड़कर, जहाँ न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है।

अप्रैल से जून के दौरान, पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों, और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीप में उष्ण लहर वाले दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुड्डूचेरी और आंध्र प्रदेश के कई तटीय भागों और गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक के इक्का-दुक्का क्षेत्रों में उष्ण लहर वाले दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

 पूरे देश के औसत के हिसाब से, वर्षा सामान्य से अधिक (दीर्घावधि औसत / LPA का >112% LPA) होने की सबसे ज़्यादा संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में , पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर, वर्षा सामान्य या सामान्य से अधिक होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में वर्षा सामान्य से नीचे होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट