ताजा खबर

कवर्धा में तेंदुआ खाल तस्करी का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
21-Mar-2026 10:32 PM
कवर्धा में तेंदुआ खाल तस्करी का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 21 मार्च। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल ने वन्यजीव अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदुए की दो खाल सहित अन्य अवैध सामग्री जब्त की है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, भोपाल और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल, रायपुर से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। संयुक्त जांच टीम ने तरेगांव क्षेत्र के ग्राम गुडली और कवर्धा परिक्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी में दबिश देकर यह सफलता हासिल की।

वनमंडलाधिकारी ने बताया कि 20 मार्च को मिली सूचना के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से दो तेंदुआ खाल, हड्डियां, नाखून सहित अन्य वन्यजीव अंग बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी

संतराम धुर्वे (ग्राम चोरभट्टी)

सुखराम मेरावी (ग्राम गुडली)

अघनू धुर्वे (ग्राम आमानारा)

सहैततर मरकाम (ग्राम सिंघारी)

कनस टेकाम (ग्राम बेन्दा)

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे तेंदुआ खाल का उपयोग पूजा-पाठ और तांत्रिक गतिविधियों में करते थे।

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं (9, 39, 44, 50, 51 और 52) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 21 मार्च 2026 को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट