ताजा खबर

प्रेस क्लब का वेबसाइट और यूट्यूब चैनल शुरू
19-Mar-2026 8:37 PM
प्रेस क्लब का वेबसाइट और यूट्यूब चैनल शुरू

अतुल तारे और पंकज झा की मौजूदगी में लॉन्च

रायपुर, 19 मार्च। रायपुर प्रेस क्लब  को हाईटेक बनाने के संकल्प के तहत अधिकृत वेबसाइट और यूट्यूब चैनल का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे मुख्य अतिथि तथा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा की अध्यक्षता में विधिवत लॉन्चिंग हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेस क्लब सभागार में वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा बटन दबाकर प्रेस क्लब की वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

अब प्रेस क्लब की गतिविधियां, कार्यक्रम, संवाद और पत्रकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां डिजिटल माध्यम से भी व्यापक स्तर पर उपलब्ध होंगी।

डिजिटल युग में अपडेट रहना जरूरी: श्री तारे ने कहा कि वर्तमान समय पूरी तरह डिजिटल मीडिया का है और पत्रकारों के लिए इसके साथ खुद को अपडेट करना अत्यंत आवश्यक है।  डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, ऐसे में तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता करना अत्यंत आवश्यक है।

समय की जरूरत है डिजिटल प्लेटफॉर्म:  झा

श्री पंकज झा ने कहा कि सूचना के माध्यम तेजी से बदल रहे हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पत्रकारिता का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं।  इस पहल से स्थानीय पत्रकारों को एक मजबूत डिजिटल पहचान मिलेगी।

बदलाव के साथ कदम मिलाने का संकल्प: मोहन तिवारी

प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि यह केवल एक यूट्यूब चैनल का शुभारंभ नहीं, बल्कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ कदम मिलाने का संकल्प है। 
उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से अपील की कि वे इस डिजिटल मंच से जुड़कर इसे मजबूत बनाएं।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेंद्र जांगड़े सहित पूर्व अध्यक्ष बृजेश चौबे, प्रकाश शर्मा, अनिल पुसदकर तथा  प्रशांत शर्मा, ठाकुर राम साहू, गोकुल सोनी, संदीप पुराणिक, प्रदीप दुबे, संतोष साहू, अनिल द्विवेदी, जयप्रकाश शर्मा, भरत योगी, नारद, शंकर चंद्राकर, कमलाकांत, प्रदीप डडसेना, संजय शुक्ला, दीपेश सोनी, सुखनंदन बंजारे, लवलेश द्विवेदी, अजीत शर्मा, लक्की, परमानंद वर्मा, अजीत यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट