ताजा खबर

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित, भाजपा ने लगाए जय श्री राम के नारे
19-Mar-2026 8:18 PM
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित, भाजपा ने लगाए जय श्री राम के नारे

विपक्ष ने दोपहर को ही बहिष्कार किया था 

रायपुर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसका विरोध करते हुए विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने दोपहर से सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया था। इस विधेयक के पारित होने पर भाजपा के विधायकों ने सदन में जय श्री राम के नारे लगाए। विधेयक पेश करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसके प्रावधानों को विस्तार से बताया। इसके बाद सदन कल सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई।


अन्य पोस्ट