ताजा खबर
धर्म की रक्षा समाज की सुरक्षा, यही संकल्प है- साय
19-Mar-2026 8:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 मार्च। विधानसभा से धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण जैसे संवेदनशील विषय पर सख्त और स्पष्ट व्यवस्था लागू करते हुए हमने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी प्रकार के छल, प्रलोभन या दबाव के माध्यम से धर्म परिवर्तन न हो सके।
श्री साय ने कहा कि विवाह के माध्यम से धर्मांतरण की आड़ में हो रहे दुरुपयोग पर अब पूर्ण विराम लगेगा। पारदर्शिता, कानून का सम्मान और समाज की गरिमा, इन तीनों की रक्षा हमारा दायित्व है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


