ताजा खबर
बेमेतरा से चंद्रहासिनी जा रहे थे, ड्राइवर पर कार्रवाई
रायपुर, 19 मार्च। नवरात्रि आते ही देवी दर्शन के लिए मालवाहक ट्रक, मेटाडोर में क्षमता से अधिक लोगों की आवाजाही होने लगी है।
राजधानी से लगे के तिल्दा नेवरा में पुलिस ने आज ऐसे ही एक मालवाहक ट्रक को जब्त किया। इसमें 200 से अधिक लोगों को असुरक्षित तरीके से बैठाकर ले जाया जा रहा था।
ट्रक चालक माल वाहक वाहन का उपयोग यात्री परिवहन के लिए कर रहा था। जो कि मोटर यान अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है।
सूत्रों के अनुसार ट्रक लोगो को भरकर बेमेतरा जिला के एक गांव से लेकर रायगढ जिले में स्थित मां चंद्रहासनी के दर्शन के लिए जा रही था। इन्हें तिल्दा में रोका गया।
तिल्दा नेवरा पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए भारी जुर्माना लगाया। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह मालवाहक वाहनों में सफर न करें।


