ताजा खबर
रायपुर, 19 मार्च। दो माह पहले नाबालिग के साथ अनाचार कर फरार हुए युवक को ओडिशा से पकड़ ला पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 296,351(2),115(2),137(2), 64,127(2), 3(5) बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया था।
सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार 15 जनवरी की दोपहर एक बजे 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को तुम्हारी दीदी बुला रही है कह कर आरोपी अपनी स्कूटी में बैठा कर सड्डू अपने घर ले गया। जहाँ उसके साथ अनाचार किया और फरार हो गया था। लड़की की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को दूसरे दिन 16 जनवरी को बरामद किया था । उसके बयान पर
महिला पुलिस पुलिस ने खड़ाराजू उर्फ राजू सेन उर्फ रेमंड पिता संतोष सेन (29वर्ष) निवासी गांधी नगर शिव मंदिर के पास शंकर नगर की तलाश करते हुए ओडिशा के धरमगढ़ से गिरफ्तार किया । उसे बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।


