ताजा खबर
सराफा में गिरावट जारी, चांदी ढाई लाख से नीचे
19-Mar-2026 8:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 मार्च। सोना एवं चांदी के भाव में गिरावट दूसरे सप्ताह भी बना हुआ है।
सोमवार को सोना 161700 रूपए तोला और चांदी 262400 रूपए किलो पर बिकी। वहीं मंगलवार को घटकर सोना 161000 रूपए तोला चांदी 261500 रू रही।
वहीं बुधवार को सोना 157700 रूपए तोला चांदी 250500 रूपए किलो रही। आज सोना 151000 रूपए और चांदी की कीमतें ढाई लाख से भी नीचे आ गई। चांदी 235000 रूपए किलो में बिकी।
बाजार के इस रूख पर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने कहा अमेरिकी डॉलर पिछले 6 माह के उच्चतम स्तर पर मजबूत हो गया है।
जैसा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह माना जा रहा था कि अमेरिका ईरान के बीच यह युद्ध काफी बड़े स्तर पर होगा जिससे बाजार में अनिश्चितता आएगी। किंतु यह युद्ध उच्च स्तर तक नहीं हुआ इससे स्टॉकिस्ट और निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


