ताजा खबर

नजूल भूमि पर भू-भाटक के न‌ए निर्देश 3 माह के भीतर
17-Mar-2026 12:33 PM
नजूल भूमि पर भू-भाटक  के न‌ए निर्देश 3 माह के भीतर

विस में  मंत्री वर्मा की घोषणा 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 17 मार्च । राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज विधानसभा में घोषणा की कि नजूल भूमि पट्टे पर भू भाटक निर्धारण के न‌ए नियम निर्देश 3 माह के भीतर तैयार कर कलेक्टरों को जारी कर दिए जाएंगे। 

मंगलवार को विधानसभा में यह मामला कांग्रेस के देवेन्द्र यादव सावित्री मंडावी ने प्रश्न काल में उठाया था। अपने तारांकित प्रश्न में यादव ने कहा कि नजूल भूमि पर भू भाटक वसूली में कब्जे की तिथि वर्ष में छूट देंगे क्या। या कमेटी बनाकर न‌ई दरें लागू करेंगे। क्योंकि राजनांदगांव में कब्जा डेट से वसूला जा रहा है। मंत्री वर्मा ने कहा कि नजूल भूमि का भू भाटक हर वर्ष कब्जा  के दिन से रजिस्ट्री तिथि वर्ष के 1 अप्रैल की तिथि तक लिया जाता है। यह नियम और दरें 4-2-20 से अधिसूचित किया गया है। विधायक यादव ने कहा कि राजनांदगांव में कलेक्टर आज की तिथि अनुसार वसूली कर रहे हैं।

जो व्यक्ति 50-60-70 वर्ष से रह रहे उनसे लाखों करोड़ों रुपए में आज के बाजार मूल्य पर भू भाटक लिया जा रहा है। लोग आर्थिक रूप से परेशान हैं क्या गणना वर्ष नवंबर 2000 अनुसार करेंगे? मंत्री वर्मा ने कहा कि 2015 के निर्देशों में स्पष्टता नहीं थी इसलिए राजनांदगांव में दिक्कत आई है ‌ राजस्व विभाग नया ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। इसके अनुसार 10-15 वर्ष से अधिक नहीं आएगा। उन्होंने बताया कि भू भाटक के निर्देश 2015,19,20,22और 24 में जारी किए गए थे। 2015 के निर्देश में स्पष्टता नहीं थी। न‌ए निर्दैश का ड्राफ्ट जल्द तैयार कर लिया जाएगा। सावित्री मंडावी ने राजनांदगांव मामले की जांच कराने का प्रश्न पूछने पर मंत्री ने कहा कि न‌या ड्राफ्ट 3 माह में तैयार कर जिला कलेक्टरों को जारी कर दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट