ताजा खबर

सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो अभियुक्तों को ज़मानत दी
13-Mar-2026 9:41 AM
सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो अभियुक्तों को ज़मानत दी

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को ज़मानत दे दी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने लॉरेंस बिश्नोई के कथित सहयोगी पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को राहत दी है.

जगतार सिंह मूसेवाला के पड़ोसी हैं और उन पर शक है कि उन्होंने मूसेवाला के बारे में जानकारी बिश्नोई गैंग तक पहुंचाई थी.

साल 2022 में पंजाब के मानसा में मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

पुलिस का कहना है कि इस हत्या को बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने अंजाम दिया. कनाडा में मौजूद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की ज़िम्मेदारी ली थी.

गोल्डी बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई का क़रीबी माना जाता है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट