ताजा खबर
एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई
रायपुर, 13 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र उरला उरकुरा की फैक्ट्रियों में काम करते 4 नाबालिग लड़के पकड़े गए। पुलिस ने एसोसिएशन फार वालेंट्री एक्शन के राज्य समन्वयक विपिन ठाकुर की रिपोर्ट पर कंपनी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। ठाकुर ने एक माह पहले की अपनी कार्रवाई की कल रिपोर्ट दर्ज कराया
है।
पुलिस के अनुसार ठाकुर ने 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे से उरला, उरकुरा स्थित फैक्ट्रियों में नियोजित नाबालिगों की पड़ताल की। इस दौरान सोनी प्लाईवुड इंडस्ट्रीज उरला, सेमरॉक ओवरसीज प्रालि. उरला,इंद्राक्षी पाली प्लास्ट एलएलपी प्लांट और सन लाजिस्टिक्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स उरकुरा में कार्यरत 4 नाबालिग लड़कों को बरामद किया।
एक माह बाद विपिन ठाकुर ने इन फर्मों ने संचालकों क्रमश ईश्वर कुकरेजा, पिंटू,नूरूस्लाम, शेख शरीफ राजीव गाडिया, नीशू सिंह, सतीश कुमार सोनी के खिलाफ धारा 79 जेजे एक्ट 14 बीएनएस 146,3-5 के तहत मामला दर्ज कराया।


