ताजा खबर

शिक्षा सत्र के मध्य या अंत तक पुनर्नियुक्त शिक्षकों को आधा वेतन दिए जाने की शिकायत
12-Mar-2026 10:53 PM
शिक्षा सत्र के मध्य या अंत तक पुनर्नियुक्त शिक्षकों को आधा वेतन दिए जाने की शिकायत

रायपुर, 13 मार्च। स्कूल शिक्षा विभाग ने चालू शिक्षा सत्र के मध्य या अंतिम महीनों में रिटायर होने वाले शिक्षकों को सत्र के अंत तक पुनर्नियुक्ति दी है। इस आशय के आदेश जून 25 में ही जारी कर दिए गए थे। इसके तहत कार्यरत शिक्षकों को आधा वेतन दिए जाने की जानकारी मिल रही है। जांजगीर चांपा जिले में आधा वेतन मिल रहा है। वहीं  शेष  छत्तीसगढ़ में पूरा वेतन मिल रहा है ऐसी जानकारी हुई है , लेकिन आदेश नहीं है। संबंधित डीडीओ एवं डीटीओ  आदेश की अलग-अलग व्याख्या एवं अलग-अलग परिभाषा बता रहे हैं। इस वजह से यह स्थिति सामने आई है।


अन्य पोस्ट