ताजा खबर
मध्य पूर्व संघर्ष पर कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर लगाए ये आरोप
12-Mar-2026 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने कहा है कि विपक्ष संसद के दोनों सदनों में मध्य पूर्व की स्थिति और उसके भारत पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की मांग कर रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर बहस कराने से इनकार कर रही है.
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "सरकार साफ़ तौर पर इससे डर रही है. उसकी विदेश नीति पहले ही बुरी तरह उजागर हो चुकी है."
अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर पिछले महीने की आख़िर में हमले शुरू किए थे, जिसके बाद संघर्ष जारी है.
वहीं ईरान मध्य पूर्व के देशों में अमेरिका और इसराइल के ठिकानों को निशाना बना रहा है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


