ताजा खबर
साव मीनल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
रायपुर, 11 मार्च। उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास अरूण साव, महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज रायपुर रेल्वे स्टेशन से
छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरीय निकायो की स्वसहायता समूहो की 75 महिलाओ को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये सभी 13 मार्च को भारत मंडपम नई दिल्ली में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित अमृत मित्र महोत्सव में सम्मिलित होंगी।
इस अवसर पर निगम के आयुक्त विश्वदीप, सुडा के अतिरिक्त सीईओ दुष्यंत रायस्त , उप सीईओ सुनील अग्रहरी, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त अमृत मित्र योजना जसदेव सिंह बाबरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
महोत्सव में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों से 75 स्व-सहायता समूहों के महिलाओं द्वारा भाग लिया जा रहा है। इनमें रायपुर , बिलासपुर निगम से 15-15 महिलाएं, लोरमी मुंगेली से 15-15 , रतनपुर से 7 एवं कोटा नगर पंचायत से 8 महिलाएं भाग लेंगी। जो आज नई दिल्ली रवाना हुई। 13को कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात महिलाओं को दिल्ली भ्रमण कराया जाएगा । महोत्सव में देश के सभी प्रदेशों से कुल 1000 स्व-सहायता समूह की महिलाएं भाग लेंगी। श्री साव ने समस्त 75 महिलाओ को यात्रा हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी ।


