ताजा खबर

सीए फर्म से मोबाइल, लैपटाप व चांदी के सिक्के चुराने वाले 03 नाबालिग गिरफ्तार
09-Mar-2026 9:55 PM
सीए फर्म से मोबाइल, लैपटाप व चांदी के सिक्के चुराने वाले 03 नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर, 9 मार्च। तीन दिन पहले रात में अन्धेरे का फायदा उठाकर सीए फर्म के  कार्यालय के खिड़की तोड़कर मोबाइल , लैपटाप व चांदी के सिक्का चोरी करने वाले 03  नाबालिग लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 
सुनील कुमार केसवानी ने रविवार को सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था ‌। सुनील के अनुसार  05 मार्च को रविनगर राजातालाब स्थित सी.ए. कार्यालय में ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह आकर आफिस का दरवाजा खोला तो केबिन में टेबल का दराज टूटा हुआ था, सामान फैला हुआ था।  चेक करने पर चांदी के 02 सिक्के, 02 लैपटाप एवं 01  मोबाइल कुल कीमत करीबन 60,000/- रूपये को चोरी हुए थे।  सिविल लाईन पुलिस धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. दर्ज कर तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर  3  लड़कों को पकड़  पूछताछ करने तीनों ने एक साथ मिलकर चोरी  स्वीकार की।  इनसे चुराए  हुए  मोबाइल फोन, लैपटाप कुल जुमला लगभग 50 हजार रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

अन्य पोस्ट