ताजा खबर
रायपुर, 9 मार्च। धरसींवा एफसीआई गोदाम से धान चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
कौशल साहू दने रविवार को थाना धरसींवा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था।कृषक सेवा सहकारी समिति द्वारा धान खरीदी कर उसे एफसीआई गोदाम सुरक्षित रखवाया था। गोदाम के अंदर लगभग 3500 कट्टा धान की बोरियां, जिनमें प्रत्येक बोरी में 40-40 किलोग्राम धान भरा हुआ था, छल्ली कर सुरक्षार्थ रखी गई थीं तथा बाहर से शटर बंद कर ताला लगाया गया था।
रविवार को शाम लगभग 07.00 बजे गोदाम का निरीक्षण करने पर पाया गया कि धान की बोरियों की छल्ली में से लगभग 60 बोरियां गायब हैं। जांच करने पर यह स्पष्ट हुआ कि 6 -8मार्च के मध्य किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोदाम की दीवार को बाहर से तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया और धान की बोरियों की चोरी कर ली गई। चोरी की गई धान की बोरियों का कुल वजन लगभग 24 क्विंटल तथा अनुमानित कीमत लगभग 74,400 रुपये है। धरसींवा पुलिस धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत चोरों की तलाश कर रही थी।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम परसतराई के दुकानदार यजेन्द्र वर्मा ने साबीर खान निवासी धरसींवा एवं उसके दो अन्य साथियों को धान बिक्री के उद्देश्य से अपनी किराना दुकान में छोड़कर जाने की जानकारी दी गई। इसके आधार पर साबीर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथी इरफान खान, अमान खान एवं पताड़ू के साथ मिलकर एफसीआई गोदाम धरसींवा से चोरी करना बताया। । उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
01. साबीर खान, 25 वार्ड नंबर 07 बिजली आफिस के पास थाना धरसींवा।
02. अमान खान, 20 पुराना शासकीय अस्पताल के सामने वार्ड नंबर 18 नुरानी चौक, धरसींवा।
03 इरफान खान, 20 नंबर 07 मंडी के सामने धरसींवा।


