ताजा खबर
मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह से की सौजन्य मुलाकात
09-Mar-2026 9:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम स्पीकर हाउस पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।उनके साथ विधायक किरण देव भी रहे। श्री साय ने डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बता दें कि डा सिंह, अपने कमर की हड्डी का कोयंबटूर के अस्पताल में आपरेशन करा कर लौटे हैं। डाक्टरों ने उन्हें फिलहाल लंबी सीटिंग से मना करते हुए आराम की सलाह दी है।
इससे पहले आज सुबह राज्यपाल रमेन डेका ने भी डा सिंह से मुलाकात की थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


