ताजा खबर
भारतीय टीम के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम, सपोर्ट स्टाफ़ और फ़ैन्स को बधाई दी है. उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर भी बयान दिया है.
धोनी ने ट्रॉफ़ी के साथ टीम इंडिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा, "अहमदाबाद में इतिहास रचा गया. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ़, और दुनियाभर में मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फ़ैन्स को बहुत-बहुत बधाई."
उन्होंने कहा, "आप सबको खेलते हुए देखना बहुत खुशी की बात है."
इसके आगे धोनी ने गौतम गंभीर की मुस्कुराहट पर कहा, "कोच साहब, आपके चेहरे पर मुस्कान बहुत अच्छी लग रही है. इंटेंसिटी के साथ मुस्कान एक किलर कॉम्बिनेशन है. बहुत खूब."
पूर्व कप्तान ने तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ़ की है.
उन्होंने कहा, "बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है. चैंपियन बॉलर." (bbc.com/hindi)


