ताजा खबर

संत कवि और समाजसेवी पवन दीवान की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
06-Mar-2026 10:28 PM
संत कवि और समाजसेवी पवन दीवान की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा

रायपुर, 6 मार्च। छत्तीसगढ़ के संत कवि और समाजसेवी पवन दीवान की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन कल  7 मार्च को रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज और विश्व सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति, समता कॉलोनी रायपुर कर रहा है।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा संत कवि पवन दीवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ राज्य के कवियों और साहित्यकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से रखा गया है। 

इस अवसर पर  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि, अध्यक्षता पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे, जबकि छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
कार्यक्रम  विप्र भवन, समता कॉलोनी, रायपुर में शाम 6 बजे से किया जाएगा।


अन्य पोस्ट