ताजा खबर
रायपुर, 6 मार्च। भाकपा के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राज्य सभा सांसद पी संतोष कुमार ने आज यहां का पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि 2014 के बाद देश की संपदा का लाभ देश की जनता को मिलना चाहिये मगर निजीकरण और कार्पोरेट घरानोंं को लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ एक खनिज संपदा के मामले में समृद्ध है मगर फायदा न होकर कार्पोरेट घरानों को हो रहा है, इसके कारण जल जंगल जमीन की लडाई जारी है, लाखों पेड काटे जा रहे हैं।
श्री कुमार ने कहा कि वीबी जीरामजी जो मनरेगा के स्थान लाया गया है ग्राम सभाओं की शक्ति कमजोर कर ग्रामीण रोजगार को चौपट कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर मसले पर अमरिका युद्ध रुकवाने की की बात अमरिका के राष्ट्रपति अनेक बार कह चुके हैं। ईरान पर इजराइल अमरिका के बीज युद्ध थोपा गया जिसमें हमारे देश के प्रधानमंत्री को 140 करोड जनता के प्रतिनिधी होने के नाते इजराइल के पक्ष खडा नहीं होना चाहिए। हमारी विदेश नीति असफल मानी जायेगी।
पत्रकारों के जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे पर काम चल रहा है. राष्ट्रीय स्तर इंडिया ब्लाक में हैं मगर राज्य के विशेष कारणों के वजह से अनेक मोर्चे बनते हैं। केरल के मामले में गरीबी समाप्त तो हो गई चूँकि घोर गरीबी नहीं है।केरल में पाँच लाख घरों का निर्माण कर आबंटित की जा चुकी है। केरल के विधान सभा में केरलम् राज्य का नामकरण पारित कर केन्द्र सरकार को भेज दी गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जी. जी. बरनवा, मीडिया प्रभारी, के. साजी राज्य सचिव, फूलसिंह कचलाम सहायक सचिव मौजूद रहे ।


