ताजा खबर
नाचने को लेकर जानलेवा हमला, 4 युवक जेल गए
06-Mar-2026 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मार्च। नाचने की बात को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
धरसीवां के सांकरा निवासी मयंक साहू, ने पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार को होली के दौरान दोपहर लगभग 02ः00 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू तथा गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था। उसी समय गांव का हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया एवं कोमल मनहर के साथ वहां आया और वे लोग भी उनके साथ नाचने लगे। नाचते समय उक्त लोग मयंक के छोटे भाई शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की करने लगे जिस पर शिखर साहू ने उन्हें आराम से नाचने के लिए कहा, तो वे लोग विवाद करने लगे। तब मयंक ने सभी को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। शाम लगभग 05ः00 बजे मयंक का चचेरा भाई मोहनिश साहू आकर बताया कि हिम्मत मनहर अपने साथियों के साथ शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहा है। मयंक तुरंत मौके पर देखा कि लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया, कोमल मनहर, हिम्मत मनहर मिलकर शिखर साहू के साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे उसी समय हिम्मत मनहर अपने पैंट से चाकू निकालकर शिखर साहू के उपर वार किया तो शिखर साहू ने अपने हाथ से चाकू पकड़ लिया। बीच बचाव करने लगा तो वे सभी मिलकर बोलने लगे आज जान से मारकर खत्म कर दो और लोकेश्वर घृतलहरे अपने जेब से एक चाकू निकालकर मयंक पर वार किया और शिखर साहू को कोमल मनहर, हिम्मत मनहर, हरीश डहरिया दबोच लिये और लोकेश्वर घृतलहरे ने हत्या करने के लिये उसके दाये सीना में चाकू से वार किया तथा सभी मोटर सायकल में बैठकर भाग गये। इस रिर्पोट पर धारा 109(1), 3(5) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की। और चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 2 चाकू 1 बाइक जप्त किया।
गिरफ्तार आरोपी
01. लोकेश्वर उर्फ लुकेश्वर धृतलहरे पिता ओमप्रकाश धृतलहरे 18 सतनामी पारा ग्राम सांकरा धरसीवा।
02. कोमल बंजारे पिता भूवन लाल बंजारे 19डबरी पारा अटल चौक सांकरा
03. हिम्मत मनहर पिता आनंद मनहर 19 अटल चौक ग्राम सांकरा
04. हरीश डहरिया पिता कृष्ण कुमार डहरिया 22 लक्ष्मी नगर वार्ड 11 आंगनबाडी के पास सांकरा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


