ताजा खबर
मध्य पूर्व के हालात पर भारत के पीएम मोदी ने की फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से बात
05-Mar-2026 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी दी है कि पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) के हालात पर उन्होंने गुरुवार को फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की.
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "आज अपने दोस्त राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की. हमने पश्चिम एशिया के हालात पर अपनी साझा चिंताओं पर चर्चा की."
बातचीत और कूटनीति की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत और फ़्रांस मिलकर कोशिश करेंगे.
अमेरिका और इसराइल के ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध का आज छठा दिन है. अमेरिका और इसराइल ने 28 फ़रवरी को ईरान पर हमला किया था.
अमेरिकी-इसराइली हमलों के जवाब में ईरान ने अपने अरब पड़ोसियों की ओर सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं. ईरान ने कहा है कि उसका निशाना क्षेत्र में स्थित अमेरिकी बेस हैं. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


