ताजा खबर

देवतुल्य कार्यकर्ता के सम्मान स्वरूप पीएससी भर्ती की जांच कराए सरकार - कांग्रेस
05-Mar-2026 7:02 PM
देवतुल्य कार्यकर्ता के सम्मान स्वरूप पीएससी भर्ती की जांच कराए सरकार - कांग्रेस

सरकार ने पीएससी में शांडिल्य को अध्यक्ष नियुक्त किया अब भाजपा नेता गड़बड़ी का आरोप लगा रहे

रायपुर, 5 मार्च। भाजपा नेता के  अपनी सरकार के समय पीएससी में हुई बॉयलर निरीक्षक भर्ती पर गड़बड़ी का आरोपों पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार ने पीएससी में रिटायर्ड आईएएस रीता शांडिल्य को अध्यक्ष बना दिया।अब भाजपा के नेता ही अपने सरकार में नियुक्त पीएससी के जरिये हुई बॉयलर निरीक्षक की भर्ती पर गड़बड़ी का आरोप लगा रहे है।सरकार की कार्यशैली पर संदेह व्यक्त कर रहे है।ये गम्भीर आरोप है इसकी जांच होनी चाहिये।उद्योग विभाग के बॉयलर निरीक्षक की भर्ती में उम्र सीमा में छूट देने का फैसला अध्यक्ष का है।इसमें सदस्यों की कोई भूमिका नही होती। ऐसे में भाजपा नेता के आरोप के बाद सरकार को पीएससी अध्यक्ष को तत्काल पद से हटा देना चाहिए।आरोप की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।वैसे भी भाजपा ने पीएससी की छवि खराब करने पहले ही अप्रमाणित आरोप लगाए है अब फिर एक बार पीएससी की विश्वनीयता को लेकर भाजपा नेता सवाल खड़ा कर रहे है।

ठाकुर ने कहा कि क्या बीजेपी नेता अध्यक्ष नियुक्ति के सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं?भाजपा नेता पीएससी  में लिए जाने वाले निर्णय के लिए कांग्रेस शासन में नियुक्त सदस्यों को जिम्मेदार बताते हैं तो क्या वो अपनी ही सरकार द्वारा नियुक्ति पीएससी  अध्यक्ष को सक्षम नहीं मानते? अपने देवतुल्य कार्यकर्ता की मांग का सम्मान करते हुए अब सरकार को भर्ती की जांच कराकर कड़ी कार्यवाही करना चाहिये।


अन्य पोस्ट