ताजा खबर

रायपुर पासपोर्ट कार्यालय को 12 बम से ब्लास्ट की धमकी, तमिलनाडु से आया ई-मेल
03-Mar-2026 7:10 PM
रायपुर पासपोर्ट कार्यालय को 12 बम से ब्लास्ट की धमकी, तमिलनाडु से आया ई-मेल

पुलिस जांच में कुछ नहीं मिला, ईमेल को ट्रेस कर रही 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 3 मार्च । राजधानी के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि मेल  तमिलनाडु राज्य से जुड़ा मेल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना जारी है।

अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है।  धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई है। कार्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।  ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।  फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


अन्य पोस्ट