ताजा खबर
लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा प्रत्याशी
03-Mar-2026 3:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाजपा की सूची जारी
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 3 मार्च। भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इस कड़ी में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। छत्तीसगढ़ के प्रभारी, और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार से प्रत्याशी बनाए गए हैं। भाजपा ने 9 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।
लक्ष्मी वर्मा रायपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। वो मूलत: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की रहवासी हैं, और अभी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। श्रीमती वर्मा को सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


