ताजा खबर
रायपुर, 3 मार्च। आज शाम इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण होगा। चन्द्रमा, ग्रहण के साथ उदय होगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना दोपहर 3.20 बजे शुरू होगी और सांय 6.47 बजे चंद्रमा ग्रहण से मुक्त हो जाएगा। भारत में अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक होगा।
इसके पहले सुबह 6.15 बजे सूतक काल शुरू हो गया ।इस दौरान शहर के सभी छोटे बड़े मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार को हनुमान मंदिरों में दिखने वाली भीड़ आज नदारद है।
चंद्रग्रहण शुरू होने के दौरान भारत में दोपहर दोपहर हो रही होगी, जिस कारण शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद ही ग्रहण देखा जा सकेगा।
दोपहर 3.20 बजे चंद्रग्रहण शुरू होगा और लगभग 5.3 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण शुरू होगा, जो 5.33 बजे रहेगा।इसके बाद चंद्रमा से पृथ्वी की छाया छंटनी शुरू हो जाएगी और 6.47 ग्रहण चंद्रग्रहण समाप्त हो जाएगा।
। सांय 6.47 बजे ग्रहण समाप्त होने के सूतककाल भी समाप्त हो जाएगा।


