ताजा खबर

डीएमएफ घोटाला : अनिल टुटेजा गिरफ्तार
23-Feb-2026 8:32 PM
डीएमएफ घोटाला : अनिल टुटेजा गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 फरवरी। डीएमएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 26 तारीख तक ईओडब्ल्यू की रिमांड में भेज दिया गया हैं।

जांच एजेंसी के मुताबिक डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों तथा विभिन्न व्यक्तियों के कथन-बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह स्थापित हुआ है कि आरोपी अनिल टुटेजा ने डीएमएफ निधि से संबंधित कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों एवं फर्मों को कमीशन लेकर कार्य दिलाने एवं आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों एवं निकट सहयोगियों के माध्यम से विभिन्न फर्मों को कमीशन लेकर डीएमएफ मद के कार्य दिलाने या आवंटित कराने की गतिविधियां संचालित कीं।

उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र तथा भ्रष्ट आचरण  अपराध प्रथम दृष्टया पाए गए हैं।

आरोपी को आज अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां उन्हें 26 फरवरी तक की  रिमांड की अनुमति प्राप्त की गई है।


अन्य पोस्ट