ताजा खबर
रायपुर, 23 फरवरी। 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार देशमुख खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे ।नई जो 22 से 26 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट पर आयोजित हो रहा है।
खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के 6वें संस्करण 2026 में छत्तीसगढ़ की ओर से श्री देशमुख का यह लगातार दूसरी बार प्रतिनिधित्व है। वे वर्तमान में रायपुर स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी (NACIN) के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। शैलेंद्र देशमुख अल्पाइन स्कीइंग श्रेणी में भाग लेंगे ।
वर्तमान पदस्थापना से पहले, देशमुख रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रमुख थे, जहां उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल वित्तीय जांचों में भूमिका निभाई।
विदित हो कि श्री शैलेन्द्र बालोद जिले के मूल निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ और उच्च शिक्षा रविवि से हुई है।


