ताजा खबर

नक्सल विस्फोट, जवान जख्मी
23-Feb-2026 6:03 PM
नक्सल विस्फोट, जवान जख्मी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बीजापुर, 23 फरवरी। बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सोमवार को संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम एरिया डॉमिनेशन अभियान पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम में विस्फोट हो गया, जिसमें एसटीएफ का एक जवान घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक संयुक्त टीम क्षेत्र में सघन सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पूर्व से नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी पर जवान का पैर पडऩे से अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट में एसटीएफ का एक जवान घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद साथ में मौजूद जवानों ने घायल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तथा प्राथमिक उपचार दिया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जवान की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।


अन्य पोस्ट