ताजा खबर
बीजापुर में आईईडी विस्फोट में एसटीएफ का एक जवान घायल
23-Feb-2026 5:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बीजापुर, 23 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट होने से विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आज जिले के दक्षिण क्षेत्र में सुरक्षाबलों का संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था, इस दौरान आईईडी विस्फोट होने से एसटीएफ का एक जवान घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल जवान को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, माओवादी अक्सर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए कच्चे रास्तों पर आईईडी विस्फोट करते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


