ताजा खबर

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल, सीएम हिमंत क्या बोले
23-Feb-2026 10:13 AM
असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल, सीएम हिमंत क्या बोले

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए.

उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया और चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली. असम में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं.

भूपेन बोरा के बीजेपी में शामिल होने पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

उन्होंने कहा, "भूपेन बोरा जी का कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने 33 साल तक कांग्रेस की सेवा की. आज से उनका नया जीवन शुरू होगा."

वहीं प्रदेश कांग्रेस के नेता और राज्य के नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया ने कहा कि भूपेन बोरा के कांग्रेस से जाने से पार्टी को 'कोई नुक़सान नहीं' होगा.

वहीं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष घाना बुरागोहेन ने कहा कि कांग्रेस में आने और जाने, दोनों के लिए दरवाजा खुला है.

घाना बुरागोहेन ने कहा कि भूपेन बोरा को कांग्रेस में सबकुछ मिला. उन्होंने कहा, "और क्या मिलना बाकी है? कोई अंदर की बात है जिसकी वजह से वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट